Home » News Update » न्यू मिशन लाइफ केयर संस्था के तत्वाधान मे महिलाओं ने मनाई अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।

न्यू मिशन लाइफ केयर संस्था के तत्वाधान मे महिलाओं ने मनाई अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।

बेरमो: कथारा न्यू मिशन लाइफ केयर फाउंडेशन की महिलाओं ने अपने कथारा स्थित कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान दिवस मनाईं। इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका सुनिता सिंह ने समारोह का संचालन किया,जबकि कार्यक्रम के आयोजक निदेशक मनोज सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर, समाजिक उत्थान जैसे शिक्षा और स्वास्थ्य पर विचार-विमर्श किया गया साथ ही महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। वही संस्था की महिलाओं ने इस अवसर पर केक काटा और एक दूसरे को बधाई दी व अपने अपने विचार रखी

सुनिता सिंह ने कहा की महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं और उनका सशक्त होना हमारे समाज के सम्पूर्ण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

निदेशक मनोज सिंह ने कहा, हमें महिलाओं के प्रति सम्मान और आदर की भावना को बढ़ावा देना होगा और उन्हें समाज में उनकी सही जगह दिलाने के लिए काम करना होगा।

इस अवसर पर, संस्था की महिलाओं ने एक संकल्प लिया कि वे समाज में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने और उनकी सशक्तिकरण करने हेतू कार्य करेंगी।साथ ही खेल और शिक्षा स्वास्थ्य के प्रति बच्चों को प्रेरित करने का कार्य करेंगी मौके पर संस्था के प्रति उतकृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को महिला सम्मान दिवस के अवसर पर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal