पतरातू: होली पर्व को लेकर रविवार को पतरातू थाना में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। निर्देश दिया गया कि सभी लोग शांति और सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में पर्व मनाए। कहा कि पुलिस और प्रशासन हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखेगी। बैठक में तेज आवाज में डीजे और साउंड नहीं बजाने, अश्लील गाना नहीं बजाने का निर्देश दिया गया। त्यौहार के दौरान पुलिस शराबियों पर विशेष नजर रखेगी ताकि कोई शराब के नशे में किसी तरह की अनहोनी ना हो। थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता ने बताया कि शराब के विरुद्ध पुलिस की ओर से छापेमारी की जाएगी।बैठक खत्म होने के बाद थाना परिसर में ही शांति समिति के सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर लगा कर होली की बधाई दी। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, पुअनि प्रदीप कुमार रजक, मोहम्मद शेर अली, अर्जुन ठाकुर आदि पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। मौके पर पार्षद राजाराम प्रजापति,मुखिया किशोर कुमार महतो,अजीत कुमार, सुजीत कुमार पटेल, अनीता जैन, ज्योति गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, अजय सिंह, अमरेंद्र कुमार, सत्यम सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे
गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट,
