Home » News Update » औद्योगिक नगरी के मुख्य पथों में सरकारी सिस्टम कब तक खेलती रहेगी खूनी खेल

औद्योगिक नगरी के मुख्य पथों में सरकारी सिस्टम कब तक खेलती रहेगी खूनी खेल

हायवा की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

टंडवा/केरेडारी के मुख्य पथ पर 05 अप्रैल को दोपहर 1:15 बजे अज्ञात हाइवा के चपेट में आने से मो.आशिफ खान की मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि मृतक हाइवा वाहनों के संचालन करने के लिए मुंशी का कार्य करने के लिए टंडवा पहुंचा था। बुकरू मोड के गीता इंटरप्राइजेज के पास अपना दो पहिया बाइक खड़ा कर रोड क्रॉस कर रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा उसे चपेट में ले लिया। उस दौरान गीता इंटरप्राइजेज बिल्डिंग में कार्यालय में कर्मी एवं इलेक्ट्रीशियन मिस्त्री,पर्सन्स जेसीबी सर्विस पार्ट्स मैनेजर दुर्घटना को देख मृतक को पकड़ कर सड़क से साइड किया।जब तक एम्बुलेंस आई तब तक मृतक का प्राण जा चुका था। दुर्घटना होने के छः घंटे हो जाने के बावजूद कोई शुद्ध लेने नहीं पहुंचे थे।सड़क जाम होने से रामनवमी की त्यौहार में राहगीरों में बड़ी परेशानी बन गई है।

वहीं जमाकर्ता ने परिजन के साथ खड़े है,मृतक की उचित मुआवजा की मांग 25 लाख और मृतक के परिवार को नौकरी देने की मांग पर अड़े है। ग्रामीणों ने बताया कि ओसेल कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी की हाइय वाहन से घटना हुई है इसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय आसिफ आंसरी ग्राम-ढठुआ निवासी इटखोरी, चतरा का बताया गया।

 

ऐसे इन दिनों चट्टीबारियतु व पांडु माइंस से टोरी चंदवा साइडिंग एवं आम्रपाली परियोजना से टंडवा एनटीपीसी तथा चट्टीबारियतु से राजधार साइडिंग और मगध कोल परियोजना से टंडवा एनटीपीसी में पांव पसारते हुए उड़ीसा स्वीटीडोर कोल कंपनी की हायवा सरपट दौड़ रही है। जिससे राहगीरों व स्थानीय ग्रामीणों को पब्लिक संडक में चलना मुश्किल हो गया है, पब्लिक सड़कों में लोगों की आवागमन करने में मौत की मुंह से निकलने की बराबर है।लोग जब घर पहुंचते हैं तो घर के परिजन कहते हैं कि घर पहुंच गये हैं ये हाल है टंडवा औद्योगिक नगरी की कोलांचल की कहानी, ऐसे इस विषय पर प्रशासनिक महकमा दुर्घटनाओं में कमी कैसे हो इस पर पहल आज तक नहीं की गई है जिससे आये दिन किसी न किसी की घर की चिरागों की जमदूत हायवा द्वारा दुर्घटना से गुजरती मृतक की खबर अखबारों में आना एक सुर्खियां बन गई है। जिस पर विराम आज तक नहीं लग पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal