Home » News Update » लायंस क्लब औफ चतरा यूनाइटेड ने रामनवमी के अवसर पर शिविर लगाया गया

लायंस क्लब औफ चतरा यूनाइटेड ने रामनवमी के अवसर पर शिविर लगाया गया 

चतरा: लायंस क्लब ऑफ चतरा यूनाइटेड ने रामनवमी के अवसर पर पुराना पेट्रोल पंप के पास शिविर लगाकर एवं सारी रात रहकर श्रद्धालुओं के बीच दवा ,चना- गुड़ एवं शुद्ध पेयजल का वितरण किया ,साथ ही डॉक्टर हर्ष देव गुप्ता के नेतृत्व में मेडिकल कैंप भी लगाया एवं मरीज के फ्री हेल्थ चेकअप के साथ-साथ घायल श्रद्धालुओं का समुचित इलाज भी किया ।

कैंप में 2000 से ज्यादा श्रद्धालुओं के बीच चना – गुड एवं शुध्द पेयजल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर हर्ष देव गुप्ता, सचिव माधवी गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार साहू,उपाध्यक्ष चंद्रशेखर लाल गुप्ता, सतीश लाल गुप्ता ,प्रहलाद यादव, मनोज कुमार गुप्ता ,आशीष कुमार गुप्ता, विकास कुमार केसरी, संजीत कुमार मिश्रा आदि का सक्रिय सहयोग रहा ।

कार्यक्रम के सफल संचालन में परोक्ष रूप से जीप उपाध्यक्ष श्री बृज किशोर तिवारी, जितेंद्र जैन, डॉक्टर ऐ जया, मोहम्मद जसीम, मोहम्मद तलहा,बसंत कुमार दांगी, विजयालक्ष्मी गुप्ता, संध्या रानी,निशा गुप्ता,रीना गुप्ता एवं अन्य अनेक सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा ।

पूरे कार्यक्रम में सफल सहयोग के लिए लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर हर्षदेव गुप्ता ने सभी साथियों का धन्यवाद ज्ञापन के साथ -साथ कृतज्ञता व्यक्त की एवं विश्वास दिलाया कि सबों के सहयोग से लायंस क्लब सदा ही गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा में तत्पर रहा है एवं रहेगा।।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal