Home » News Update » “…तुमको समझ में नहीं आ रहा है”, TPC का धमकी भरा पोस्टर वायरल

“…तुमको समझ में नहीं आ रहा है”, TPC का धमकी भरा पोस्टर वायरल

Hazaribagh : “…..तुमको समझ में नहीं आ रहा है, जब तुमको बोल दिये तो। जंगल के पास… कुआं के पास घड़ा होगा, उसमें जमा कर देना दो लाख रुपये। अन्यथा जहां मिलेगा, वहां…” इन धमकी भरे शब्दों के साथ उग्रवादी संगठन TPC के नाम का पर्चा बरामद किया गया है। यह पर्चा हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के सोहादी स्थित प्राथमिक विद्यालय के बॉउंड्री वॉल पर चिपकाया गया है। धमकी भरे इस पोस्टर के जरिये दो लाख रुपये बतौर लेवी की डिमांड की गयी है। यह लेवी की रकम भोला महतो कंस्ट्रक्शन कंपनी से मांगी गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार बड़कागांव प्रखंड संसाधन केंद्र तलसवार संकुल अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सोहादी में बॉउंड्री वॉल का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण कार्य भोला महतो कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। काम कर रहे कॉन्ट्रैक्टर ने बताया कि स्कूल के बॉउंड्री वॉल का काम करने में करीब 14 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। TPC के उग्रवादियों ने पोस्टर के जरिये दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की है। पोस्टरबाजी के बाद से इलाके के लोग और काम करने वाले मजदूर दहशत में है। डर के मारे काम को बंद कर दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal