कामेश्वर गुप्ता
टंडवा(चतरा)जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस कायराना हमले में कई निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई. जिससे देशभर में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
इसी क्रम में शुक्रवार की शाम टंडवा प्रखण्ड क्षेत्र के ग्राम सेरनदाग में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। जहाँ पाकिस्तान के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया, तथा सभी युवाओं ने एकत्र होकर पाकिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारेबाजी की तत्पश्चात घटना में मारे लोगों को श्रद्धांजलि तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई। इस दौरान युवाओं ने सरकार से अनुरोध कि सरकार जिहादियों पर अतिशीघ्र कार्यवाही करें उन्होने चेतावनी भरे स्वर मे कहा कि एक दिन भारत के युवा इन आतंकियों को घर मे घुसकर मुंह तोड़ जवाब देने को मजबूर होगा। आतंकियों के विरोध मे युवाओं के द्वारा आतंकी हमले मे मारे गए लोगो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन व्रत किया गया,तथा एक शोक सभा की गई। इस अवसर पर मोनू राज,पिंटू कुमार, बजरंगी साहू, वीरेंद्र साहू, श्रवण कुमार, गौतम साहू, सीताराम साहू, झमन प्रसाद साहू, शंभू साहू, कृष्णा साहू, बिंदेश्वर महतो, प्रकाश कुमार,बब्लू कुमार,परमेश्वर कुमार उर्फ जुगल साहु एवम् सैकड़ों संख्या में युवा शामिल लोग हुए।
