Home » News Update » कथारा क्षेत्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 2025 — 20 कर्मियों को किया गया सम्मानित

कथारा क्षेत्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 2025 — 20 कर्मियों को किया गया सम्मानित

कथारा: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), कथारा क्षेत्र द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार द्वारा की गई।

इस अवसर पर कथारा क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों से चयनित 20 कर्मठ कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पमाला प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन चंदन कुमार, प्रबंधक (सीडी), कथारा क्षेत्र द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन रामानुज प्रसाद, स्टाफ ऑफिसर (कार्मिक एवं प्रशासन), कथारा क्षेत्र द्वारा प्रस्तुत किया गया।

सम्मानित कर्मियों की सूची इस प्रकार है:

क्रम नाम पदनाम / श्रेणी कार्यस्थल / यूनिट

1 विजय नोनिया शोवेल ऑपरेटर कथारा ओसीपी

2 नरेश राम शोवेल ऑपरेटर जारंगडीह ओसीपी

3 तीरथ प्रसाद शोवेल ऑपरेटर गोविंदपुर ओसीपी

4 जीतन कमार डम्पर ऑपरेटर कथारा ओसीपी

5 भुनेश्वर गोप डम्पर ऑपरेटर कथारा ओसीपी

6 जब्बीर हुसैन डम्पर ऑपरेटर जारंगडीह ओसीपी

7 मो. अयूब डम्पर ऑपरेटर जारंगडीह ओसीपी

8 उत्तम कुमार सिन्हा होलकर डम्पर ऑपरेटर गोविंदपुर ओसीपी

9 रामदयाल महतो डम्पर ऑपरेटर गोविंदपुर ओसीपी

10 जितेन्द्र नोनिया ड्रिल ऑपरेटर कथारा ओसीपी

11 बैजनाथ मंडल ड्रिल ऑपरेटर जारंगडीह ओसीपी

12 मथुरा गोप ड्रिल ऑपरेटर गोविंदपुर ओसीपी

13 शिवबचन डोजर ऑपरेटर कथारा ओसीपी

14 मुंद्रिका महतो डोजर ऑपरेटर जारंगडीह ओसीपी

15 सवना महतो डोजर ऑपरेटर गोविंदपुर ओसीपी

16 मो. सिद्दीक अंसारी पेलोडर ऑपरेटर गोविंदपुर ओसीपी

17 नरेश नोनिया बेस्ट ऑपरेटर (कैटेगरी V) स्वांग वाशरी

18 हीरालाल प्रजापति बेस्ट फिटर (कैटेगरी VI) स्वांग वाशरी

19 जब्बीर हुसैन फिटर (कैटेगरी VI – HMS) कथारा वाशरी

20 मो. मुस्तकीम ऑपरेटर (कैटेगरी III, रॉ कोल सेक्शन) कथारा वाशरी

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत उद्बोधन से हुई, इसके पश्चात कोल इंडिया लिमिटेड का कॉर्पोरेट गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात चयनित श्रमिकों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।

महाप्रबंधक संजय कुमार ने अपने अध्यक्षीय संदेश में कहा:

“अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस अवसर है उन कर्मवीरों को नमन करने का, जिनके श्रम, अनुशासन और समर्पण से कोयला उद्योग गतिशील रहता है। कथारा क्षेत्र की सफलता का मूल आधार हमारे श्रमिक हैं, जो विषम परिस्थितियों में भी निष्ठा से कार्य करते हैं। ऐसे आयोजन कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाते हैं और कार्यस्थल पर प्रेरणा का वातावरण निर्मित करते हैं।”

 

समारोह में सभी विभागाध्यक्षों, परियोजना प्रबंधकों, एसीसी सदस्यों एवं प्रेस प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी प्रतिभागियों को जलपान एवं पेयजल उपलब्ध कराया गया तथा अन्य कर्मचारियों के बीच लड्डू वितरण भी किया गया।

 

यह आयोजन न केवल श्रमिकों का उत्साहवर्धन था, बल्कि सीसीएल द्वारा श्रमिक हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाने का एक सशक्त उदाहरण भी रहा।

 

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal