कथारा: संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के प्रतिनिधियों की स्टॉफ रिक्रेंशन क्लब कथारा में बैठक हुई। यहां 9 जुलाई को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर रणनीति बनायी गई। इसकी अध्यक्षता श्याम बिहारी सिंह दिनकर ने की। जबकि कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया। यहां एनसीओईए के क्षेत्रीय सचिव प्रदीप विश्वास ने कहा कि आगामी दो दिन सभी परियोजना क्षेत्र में श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि मोर्चा बंदी करने का कार्य करें। श्रमिकों से सीधा संवाद और पीट मीटिंग हर परियोजना में 8 जुलाई को जोरदार तरीके से हो। संध्या में मेन चौक पर नुककड़ सभा का आयोजन किया जाए। कोलमाइंस वर्कर्स यूनियन के बालेश्वर गोप, यूनाइटेड कोल वर्कस यूनियन के मथुरा सिंह यादव ने कहा कि मजदूरों के भविष्य को अंधकारमय होने से बचाने के लिए इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सबकुछ झोंक देने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम, महाप्रबंधक कार्यालय के सचिव शक्ति सिंह, जारंगडीह के सचिव खगेश्वर रजक, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेश मंडल, सचिव इक़बाल अहमद, अरविंद कुमार, कमलेश गुप्ता, निज़ाम अंसारी, रवि कुमार, अजय कुमार, अमितेश, आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
