Home » News Update » गणेश उत्सव की धूम: स्वांग गणेश उत्सव पूजा समिति ने शुरू किया 6 दिवसीय उत्सव

गणेश उत्सव की धूम: स्वांग गणेश उत्सव पूजा समिति ने शुरू किया 6 दिवसीय उत्सव

बेरमो /स्वांग गणेश उत्सव पूजा समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जोर-शोर से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। 27 अगस्त से 1 सितंबर तक चलने वाले इस उत्सव में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से पूजन, आरती, पुष्पांजलि और महाभोग वितरण होगा। साथ ही, प्रसिद्ध कथा वाचक श्री मनोज कुमार मिश्राजी और पूज्य श्री त्रिपुरारी जी महाराज के द्वारा प्रवचन और भजन की प्रस्तुति भी होगी।

27 अगस्त से 30 अगस्त तक संध्याकालीन 7:00 बजे से श्री मनोज कुमार मिश्राजी प्रसिद्ध कथा वाचक अयोध्यधाम के द्वारा प्रवचन दिया जाएगा। 31 अगस्त को संध्या 7 बजे से संगीतमय भजन पूज्य श्री त्रिपुरारी जी महाराज गुरु जी के द्वारा की जा रही है l

वही पूजा कमिटी की ओर से लगभग 70 से 80 लोगो को सम्मनित किया गया l

1 सितंबर को दिन सोमवार दोपहर 1:00 बजे से मूर्ति नगर भ्रमण और मूर्ति विसर्जन विशेष ढोल नगाड़ा पार्टी के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान गणेश की भव्य मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा और सभी भक्तों को भगवान गणेश की कृपा का आशीर्वाद मिलेगा l

यह आयोजन आपके सहयोग के बिना संभव नहीं है।

मनोज कुमार सिंह ने बताया की ये कार्यक्रम यहाँ के सभी लोगो का प्रयास है मै तो यहाँ कार्यकर्ता हूँ मै सभी लोगो का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूँ l

बेरमो संवाददाता राजेश सागर

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal