कामेश्वर गुप्ता,
टंडवा (चतरा):प्राकृतिक पर्व करमा एवं ईद मिलाद उन नबी मनाने को लेकर थाना परिसर में मंगलवार को एक बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव एवं संचालन थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनिल उरांव ने किया।इस बैठक में थाना क्षेत्र के दोनों समुदायों के समाजसेवियों एवं ग्रामीण उपस्थित हुए।इस बैठक में उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा अपना अपना क्षेत्र के अखाड़ों में मना रहे करमा पर्व पर अपनी बात रखी।इधर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव ने अपने संबोधन में पर्व के शुभ अवसर पर शुभ कामना देते हुए पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की बात कहा।दोनों समुदायों को पर्व आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने का अपील किया।
वहीं क्षेत्र के दोनों समुदायों के बुद्धिजीवियों शांति व्यवस्था बनाए रखना एवं आसामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने का आग्रह किया।आगे उन्होंने बताया कि किसी तरह का पर्व के दौरान व्यवधान उत्पन्न होने पर पुलिस को तुरंत सूचना करें। पुलिस इस पर त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी। किसी के भावना के साथ खिलवाड़ न किया जाए। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने एवं अफवाह फैलाई जाती है तो अविलंब इसकी सूचना नजदीकी थाना या प्रशासनिक पदाधिकारियों को दे।सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।इस मौके पर थाना क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980