बेरमो: आज 02 सितंबर, 2025 मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आई क्यू ए सी के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में पूर्व संध्या पर कॉलेज प्रांगण में प्राकृतिक पर्व करमा धूम धाम एवं नृत्य करते हुए मनाया गया।
प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा करम पर्व सृष्टि का पर्व है। ये समस्त मानव, जीव जंतुओं का पर्व है। करमा को हम सभी प्रकृति की पूजा के लिए मनाते हैं।

प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति ने कहा झारखंड राज्य का यह एक प्रमुख त्यौहार है। इस पर्व पर करमा वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है।
डा अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा टोकरी में जावा भर कर बहनें भाई की लंबी उम्र की करती हैं कामना।
डा प्रभाकर कुमार ने कहा करमा पर्व के माध्यम से हम सभी प्रकृति से मिलने वाली चीजों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
रविंद्र कुमार दास ने कहा करम पर्व अच्छी फसल और स्वास्थ्य के लिए मनाया जाता है।
पारंपरिक रीति रिवाज के साथ कॉलेज प्रांगण में प्राकृतिक पर्व करमा मनाया गया। मांदर की थाप पर घंटों नृत्य का दौर चला।
इस पारंपरिक करमा पर्व में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, डा अरुण कुमार रॉय महतो, डा साजन भारती, डा नीला पूर्णीमा तिर्की, डा अलीशा वंदना लकड़ा, डा मधुरा केरकेट्टा, डा प्रभाकर कुमार, डा वासुदेव प्रजापति, डा व्यास कुमार, प्रो अमीत कुमार रवि, डा विश्वनाथ प्रसाद, डा शशि कुमार, डा सुशांत बैरा, प्रो विपुल कुमार पांडे, प्रो संजय कुमार दास, प्रो सुनीता कुमारी, रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि यादविंधु, हरीश नाग, संतोष राम, मो साजिद, शिव चन्द्र झा, बालेश्वर यादव, रमेश टुडू, सूरज बेसरा, विनोद केवट, शिवेंद्र, भगन घासी, अजय हांसदा, संजय, करिश्मा, काजल, आबिद जहां आदि कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों , एन एस एस स्वयं सेवकों मे तनु कुमारी, कोमल कुमारी, काजल कुमारी, सुमन कुमारी आदि की उपस्थिति रही।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980