Home » News Update » हंटरगंज के बहेरी गांव में कुएं में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, इलाके में मातम।

हंटरगंज के बहेरी गांव में कुएं में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, इलाके में मातम।

मो शाहबान

चतरा: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में एक दुखद हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। कुएं में नहाने के दौरान 16 वर्षीय किशोर गुलाबी कुमार की डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने गांव में मातम का माहौल बना दिया है।

 

मृतक की पहचान बहेरी गांव निवासी अशोक लाल के पुत्र गुलाबी कुमार 16 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुलाबी को कुएं में नहाने गया था। पानी की गहराई का सही अंदाजा न होने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज पुलिस और कोबना पंचायत के मुखिया बबलू कुमार मौके पर पहुंचे।

 

कुएं में पानी की गहराई अधिक होने के कारण शव को बाहर निकालने में काफी कठिनाई हुई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से पंप चलाकर कुएं का पानी खाली किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद गुलाबी कुमार के शव को बाहर निकाला जा सका। इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

 

परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम।

 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि वे किसी पर कोई आरोप नहीं लगाना चाहते और न ही कोई सरकारी लाभ लेना चाहते हैं। इसके बाद हंटरगंज पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बॉन्ड लिखवाकर शव को बिना पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal