बोकारो: अगामी ईद मिलाद-उल-नबी पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर आज दिनांक 04 सितंबर 2025 को बोकारो पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष बैठक एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान एसपी बोकारो ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो, पुलिस निरीक्षक गोमिया अंचल समेत विभिन्न थाना प्रभारी के साथ मिलकर जरीडीह बाजार, कुरपनिया, तेनुघाट ओपी क्षेत्र के लालबंध, दलालटोला, चंदुबोर, नैनाटांड़, पलानी, कथारा ओपी क्षेत्र के झिरकी एवं बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह का दौरा किया।
मौके पर उन्होंने ग्रामीणों एवं शांति समिति के सदस्यों से मुलाकात कर आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि पर्व को सभी लोग मिलजुलकर भव्य तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की भी बात कही।
पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए टीम सतर्क रहेगी।
यह पहल जिले में शांति, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने के साथ-साथ पुलिस-प्रशासन एवं आमजन के बीच आपसी विश्वास को और मजबूत करती है।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980