Home » News Update » कांग्रेस के संगठन श्रृजन अभियान के तहत चार प्रवक्षकों की टीम पहुंची चतरा, जिले के नेताओं को संवाद स्थापित करने का मौका।

कांग्रेस के संगठन श्रृजन अभियान के तहत चार प्रवक्षकों की टीम पहुंची चतरा, जिले के नेताओं को संवाद स्थापित करने का मौका।

मो शाहबान की रिपोर्ट,

चतरा: भारतीय कांग्रेस पार्टी के संगठन श्रृजन अभियान के तहत चतरा जिले में चार वरिष्ठ प्रवक्षकों की टीम पहुंची है। इस अभियान के जरिए जिले के सभी स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। टीम में नागपुर रामटेक लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्याम बरवे, पूर्व विधायक पूर्णिमा सिंह (झरिया), चतरा प्रभारी भीम कुमार और झारखंड आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष जोसाई मरांडी शामिल हैं।

 

मीडिया से बातचीत में श्याम बरवे ने कहा कि जिले के प्रत्येक नेता से संवाद कर उनकी राय ली जाएगी, चाहे वह महिला, छात्र, सीनियर या जूनियर स्तर के हों। इन सुझावों को दिल्ली भेजकर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा। बरवे ने बताया कि यह अभियान जिले के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और पार्टी की जमीनी मजबूती सुनिश्चित करेगा।

 

टीम का कार्यक्रम चार दिवसीय है। बुधवार को टंडवा, लावालौंग, पथलगड़ा और सिमरिया ब्लॉकों के प्रतिनिधियों से मुलाकात होगी। गुरुवार को इटखोरी, गिद्धौर, इटखोरी और मयूरहंड ब्लॉकों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई है। शुक्रवार को प्रतापपुर, कुंदा और हंटरगंज ब्लॉकों में संगठनात्मक बैठकें होंगी। शनिवार को चतरा और कान्हाचट्टी ब्लॉकों के नेताओं व समाजिक प्रतिनिधियों के साथ संवाद सत्र होगा।

 

जिले में इस अभियान के दौरान जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में लगभग आधा दर्जन से अधिक दावेदारों की चर्चा जोरों पर है। कार्यकर्ताओं की नजरें इस पर टिकी हैं कि इस बार कौन जिले का नया अध्यक्ष बनेगा। यह अभियान कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर पुनर्गठित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal