Home » News Update » बाइक चोर गिरोह के खिलाफ हंटरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।

बाइक चोर गिरोह के खिलाफ हंटरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।

मो शाहबान की रिपोर्ट

चतरा: चतरा जिले में सक्रिय बाइक चोर गिरोह के खिलाफ हंटरगंज थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। विगत 7 जुलाई को हंटरगंज थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा संदीप सुमन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर करमा-पांडेयपुरा इलाके में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक चोर को काला रंग की चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित धर दबोचा गया। गिरफ्तार चोर का पहचान लक्ष्मण कुमार 23 वर्षीय पिता अंबिका साव थाना प्रतापुर जिला चतरा का रहने वाला है।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ संदीप सुमन ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी प्रभात कुमार और उनकी टीम ने बाइक सवार संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया। लेकिन युवक पुलिस को देखकर गाड़ी घुमाकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दौड़ते हुए पकड़ लिया। जब गाड़ी के कागजात मांगे गए तो आरोपी ने खुद ही स्वीकार किया कि यह चोरी की बाइक है।

 

पकड़े गए चोर के निशानदेही पर एक अन्य चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और हंटरगंज थाने में पहले दर्ज एक चोरी के मामले की डिक्की बरामद की गई। एसडीपीओ ने जानकारी दी कि आरोपी के पास से अलग-अलग नंबर प्लेट वाली दो चोरी की मोटरसाइकिलें, चोरी का डिक्की और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पूछताछ में पता चला कि यह शातिर चोर झारखंड-बिहार सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहन चोरी की घटनाओं में लिप्त रहा है और पहले भी इसी अपराध के लिए बिहार में जेल जा चुका है।

 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं। अब गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। एसडीपीओ के अनुसार, इस चोर की गिरफ्तारी से चतरा जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal