Home » News Update » श्रमिक प्रमोद यादव ने महाप्रबंधक का जताया आभार, 8 वर्षों का प्रयास से न्याय मिला: अजय

श्रमिक प्रमोद यादव ने महाप्रबंधक का जताया आभार,  8 वर्षों का प्रयास से न्याय मिला: अजय

श्रमिकों का वेलफेयर प्रबंधन की प्राथमिकता: महाप्रबंधक

कथारा:- कथारा वाशरी में हेड सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत प्रमोद यादव पे प्रोटक्शन के लाभ से वर्ष 2017 से वंचित थे। सीसीएल मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश के आलोक में वर्ष 2017 से ही पे प्रोटेक्शन का लाभ दिया जाना सुनिश्चित करना था। लेकिन श्रमिक के साथ परेशानी का आलम यह था कि प्रबंधन द्वारा कभी कथारा वाशरी, कथारा कोलियरी, तो कभी महाप्रबंधक कार्यालय यूनिट में स्थानांतरण होने के कारण प्रमोद यादव को लंबा समय तक पे प्रोटक्शन के लाभ से वंचित रहना पड़ा। इन्होंने अपने मामले को आर सी एम् यू के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के संज्ञान में देते हुए अपनी पीड़ा को बताया। यूनियन के माध्यम से क्षेत्रीय प्रबंधन एवं परियोजना प्रबंधन को अधिकार से वंचित कामगार के परेशानियों को रखते हुए प्रबंधन से न्याय दिए जाने के लिए पुरजोर प्रयास किया गया। परिणाम स्वरूप अगस्त माह के वेतन भुगतान के साथ सितंबर माह में पीड़ित कर्मचारियों को नया वेतनमान के तहत पैसा का भुगतान किया गया वहीं 1 वर्ष का एरियर का भी भुगतान किया गया। बचे हुए कुछ वर्ष का जल्द ही एरियर भुगतान की प्रक्रिया पूरी होगी। इस संदर्भ में अजय कुमार सिंह ने कहा आज भी बहुत से मजदूर अपने मौलिक अधिकार से वंचित है यूनियन उनके मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए कटिबद्ध है किसी भी स्थिति में मजदूरों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिले न्याय से प्रमोद यादव ने प्रबंधन के प्रति आभार जताते हुए यूनियन के प्रयास के लिए भी सराहना की। महाप्रबंधक ने कहा प्रबंधन और श्रमिक के बीच ट्रेड यूनियन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ट्रेड यूनियन निरंतर मजदूरों के सही मांगों को रखते हुए उसके निराकरण के पहल करती है जो कुछ मामले प्रबंधन के संज्ञान में नहीं होते हैं वह यूनियन के द्वारा लाया जाता है प्रबंधन का धर्म बनता है की न्याय संगत प्रक्रिया के तहत श्रमिकों को समय सीमा के तहत न्याय मिल सके इसका प्रबंधन को भी ख्याल रखने की आवश्यकता है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal