बेरमो: डीवीसी कोनार परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के नेतृत्व में विस्थापित गांव चिदरी में दौरा किया गया और ग्रामीणों से बातचीत की गई। इस दौरान डीवीसी द्वारा अधिगृहित जमीन का जायजा लिया गया, जो पहले डीवीसी परियोजना के द्वारा खेती के लिए उपयोग की जाती थी और यहां से हजारों टन धान की पैदावार होती थी।
आज ये फार्म हाउस जर्जर स्थिति में हैं, लेकिन परियोजना प्रधान ने इन खाली पड़ी जमीन का उपयोग सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए करने की संभावना जताई। इससे न केवल यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि ग्रामीणों को सड़क, पेयजल और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। दौरा के दौरान विस्थापित संघ के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल, राजेश, कृष्णा हांसदा, सीएसआर कर्मी वीरेंद्र कुमार, सिकंदर और सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार आदि उपस्थित थे। डीवीसी प्रबंधन की यह पहल विस्थापितों के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक हो सकती है।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980