बेरमो: डीवीसी कोनार डिस्पेंसरी में एक दिवसीय निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह और मेदांता हॉस्पिटल रांची के डॉक्टर अनिकेत सिंहा, डॉक्टर बी एन मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रबंधक असैनिक गोपाल महतो, चंद्रशेखर, रवि रंजन, सब स्टेशन के प्रभारी प्रवीण सिंहा और सीएसआर के प्रभारी सुनील कुमार भी उपस्थित थे। शिविर में हड्डी रोग के अलावा सामान्य स्वास्थ्य जांच, मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच की गई। इस शिविर में 80 लोगों ने भाग लिया, जिनमें कोनार और आसपास के ग्रामीण शामिल थे। मेदांता हॉस्पिटल रांची के उप प्रबंधक सुदीप राहा, सिस्टर पुतल और डीवीसी हॉस्पिटल के अमन टोप्पो, विवेक केरकेट्टा, दिनेश किस्कू आदि ने शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने और लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था। डीवीसी कोनार डिस्पेंसरी और मेदांता हॉस्पिटल रांची के संयुक्त प्रयास से यह शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980