बेरमो /उपरघाट के जेएलकेएम नेता नीलकंठ महतो को जिला सचिव चुने जाने पर बोकारो थर्मल के जेएलकेएम कार्यकर्ता मे खुशी की लहर दौर गई। नीलकंठ महतो एक साधारण परिवार से आते है। नीलकंठ महतो के बोकारो से वापस आने के बाद उनका स्वगात प्रखंड अध्यक्ष भानु प्रताप महतो एवं कपिलदेव महतो ने लाल चौक में नीलकंठ महतो को शॉल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वही भानुप्रताप महतो ने बताया की नीलकंठ महतो को जिला सचिव बनने पर हमलोग बहुत खुश है हमलोग ऐसे ही नेता के इन्जार मे थे। नीलकंठ महतो निडर और साहसी नेता है और हमलोगो का सही मार्गदर्शन करेंगे। वहीं नीलकंठ महतो ने कहा की डुमरी विधायक जयराम महतो ने जिस विश्वास से मुझे जिला सचिव का कार्यभार सौपा है उसपर मै खरा उतरने का प्रयास करूंगा। ताकी संगठन का ज्यादा से ज्यादा विस्तार कर सकूँ और आने वाले 2029 झारखण्ड विधानसभा के चुनाव मे परचम लहरा सकू। मौके पर महेश महतो, सचिन तुरी, शिबू महतो, अनिल रजक, उमेश राम, भीम राम, रवि कुमार, रंजन महतो, छोटू सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
