पतरातू प्रखंड की सौंदा डी पंचायत में शिक्षा एवं बाल विकास को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने शनिवार को डीएमएफटी मद से स्वीकृत लगभग 60 लाख रुपये की दो विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच योजनाओं का शुभारंभ किया गया।

शिलान्यास की गई योजनाओं में राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बर्ड सौंदा डी में लगभग 45 लाख रुपये की लागत से चार अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण तथा हुसैनी नगर मिडिल स्कूल, सौंदा डी परिसर में लगभग 14.95 लाख रुपये की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण शामिल है। दोनों योजनाओं का निर्माण कार्य भवन निर्माण विभाग, रामगढ़ द्वारा कराया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा, वहीं नए आंगनबाड़ी केंद्र से क्षेत्र के बच्चों एवं माताओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जा रहा है और विकास की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
कार्यक्रम में सौंदा डी पंचायत के मुखिया उपेंद्र शर्मा, पंचायत समिति सदस्य डब्लू पांडे, विद्यालय के प्राचार्य लाल बिहारी, मनोज राम, योगेश डांगी, ज्योति सिंह, संतोष शर्मा, राकेश सिन्हा, अमरेश कुमार, शशिभूषण तिवारी, सुबोध रजक, पंचायत संयोजक बिशुन राम, विष्णु कुमार, संदीप कुमार, शेषनारायण पांडे, गुरुदयाल ठाकुर, सहायक सचिव संतोष रजक, टुनटुन यादव, पंचायत सह संयोजक नरेंद्र कुमार, विक्रांत कुमार, आंगनबाड़ी सेविका सरिता देवी, सहायिका शाखों कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
पतरातू संवाददाता गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
