तेनुघाट —- सोमवार 20 अक्टूबर की संध्या तेनुघाट, सरहचीया, घरवाटांड और आसपास के क्षेत्रों में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दीपों के इस त्योहार पर युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। घरों में दीप जलाकर पर्व को मनाया गया। दीपोत्सव दीपावली के अवसर पर पूरा इलाका रोशनी से नहाया हुआ था। लोगों ने अपने घरों को दुल्हन की तरह सजाया हुआ था। शाम के समय मां लक्ष्मी व श्रीगणेश का पूजन कर पर्व मनाया। देर रात तक युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। इससे पूर्व सुबह से ही दुकानों पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी की गई। बाजारों में पर्व को लेकर भारी भीड़ रही। बच्चे एवं महिलाओं व पुरूषों ने खूब पटाखे फोड़े। लोगों ने परिवार के साथ मिलकर खूब मस्ती की और त्योहार का लुत्फ उठाया। हालांकि प्रशासन भी पर्व को लेकर सतर्क नजर आई। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने दीपावली की सुबह अनुमंडल वाशियो को दीपावली की बधाई दी।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
