Home » News Update » लौह पुरुष की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनायी गई

लौह पुरुष की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनायी गई 

तेनुघाट — आज डी ए वी पब्लिक स्कूल तेनुघाट के प्रांगण में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 141वीं जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रुप में बड़े जोश और उत्साह के साथ मनायी गयी ।

आज की प्रार्थना सभा सरदार पटेल जी को समर्पित थी। प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने सरदार पटेल जी चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए छात्रों सहित राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिए। प्राचार्या ने सभी को देश की एकता और अखंडता को बनाएँ रखने का सुझाव दिया।

वहीं अर्नवी महतो एवं काँक्षी राज लक्ष्मी कक्षा आठवीं की छात्राओं ने पटेल जी के उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। आज का यह कार्यक्रम अजय कुमार तिवारी एवं अंकित कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ तथा संचालन संस्कृति कुमारी (कक्षा बारहवीं) के द्वारा किया गया।

तदोपरांत एकता और अखंडता का संदेश देते हुए एक रैली भी निकाली गई जिसमें कक्षा सातवीं से बारहवीं के छात्र शामिल हुए। इस दौरान योगेन्द्र प्रताप, सिद्धार्थ दे, द्रविण कुमार, लक्ष्मी गुप्ता, देवराज, असगर अली, सूरज कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।

 

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal