Home » News Update » गिरिडीह पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह जिले की पुलिस को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली कि गांडेय थाना क्षेत्र के गिरिडीह–गांडेय रोड स्थित बैरगी गांव के आसपास कुछ लोग फोन के जरिए साइबर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आबिद खाँ, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) गिरिडीह के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अपराधी मौके से भागने में सफल रहे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान साजीद अंसारी, नजाउल अंसारी और चंदन कुमार मंडल के रूप में की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एयरटेल पेमेंट बैंक के ग्राहकों को कॉल कर खुद को बैंक अधिकारी बताते थे। ओटीपी प्राप्त कर वे खातों से पैसे निकालने की ठगी करते थे। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन, पाँच सिम कार्ड और दो एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) आबिद खाँ के साथ पु०नि० रामेश्वर भगत (साइबर थाना प्रभारी), पु०नि० पुनित गौतम, स०अ०नि० गजेन्द्र कुमार और पुलिस लाइन से प्राप्त सशस्त्र बल शामिल थे। इस मामले में साइबर थाना गिरिडीह में कांड संख्या 36/2025 दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरिडीह पुलिस साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रखेगी और लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाएगी।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal