Home » News Update » गिरिडीह में लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “रफ़्तार घटाओ-सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान चलाया गया

गिरिडीह में लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “रफ़्तार घटाओ-सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान चलाया गया

 गिरिडीह जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग, राँची के निर्देश पर आज जिला परिवहन पदाधिकारी व मोटरयान निरीक्षक, गिरिडीह के नेतृत्व में जी.टी. रोड (NH-19) पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में हिट एंड रन एवं गुड सेमिरिथन योजना की जानकारी भी दी गई।

अधिकारियों ने सभी से अपील की कि वाहन हमेशा निर्धारित गति सीमा के अंदर ही चलाएँ, जिससे किसी भी आपात स्थिति में वाहन को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। लोगों को बताया गया कि निर्धारित गति सीमा से बाहर वाहन चलाने वालों पर मोटरयान अधिनियम 2019 की धारा 183 के तहत जुर्माना लगाया जा सकता है।

सड़क पर रेसिंग करते पकड़े जाने पर चालक को धारा 189 के तहत पाँच हजार रुपये जुर्माना या तीन महीने की सजा या दोनों हो सकती हैं।

अभियान के दौरान लोगों के बीच रोड सेफ्टी हैंडबुक, पम्पलेट्स और “रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” संदेश से जुड़ी जनजागरूक सामग्री वितरित की गई।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal