Home » News Update » तेनुघाट —- नव वर्ष के अवसर पर मुख्य पर्यटन स्थल तेनुघाट डैम में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। पर्यटक स्थल सैलानियों से पूरी तरह गुलजार

तेनुघाट —- नव वर्ष के अवसर पर मुख्य पर्यटन स्थल तेनुघाट डैम में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। पर्यटक स्थल सैलानियों से पूरी तरह गुलजार

तेनुघाट —- नव वर्ष के अवसर पर मुख्य पर्यटन स्थल तेनुघाट डैम में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। पर्यटक स्थल सैलानियों से पूरी तरह गुलजार नजर आया। वंही नए साल का स्वागत करने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों के अलावा धनबाद, हजारीबाग समेत आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक लोग परिवार वालों के साथ पिकनिक के लिए पहुंचे हुए थे। इधर सुबह से ही तेनुघाट जाने वाले मार्गों पर वाहनों की कतारें देखी गईं और पूरा क्षेत्र उत्सव के माहौल में डूबा रहा। इस दौरान तेनुघाट पहुंचे सैलानियों ने यहां की प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर आनंद उठाया। खास तौर से चारों ओर फैले पहाड़, हरियाली और शांत वातावरण के बीच लोगों ने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाया और बोटिंग का भी आनंद उठाया। वंही बोटिंग के दौरान नदी में विचरण करते साइबेरियन पक्षियों को देखकर सैलानी खासे रोमांचित नजर आए। कई पर्यटकों ने इन पक्षियों की तस्वीरें और वीडियो भी अपने कैमरों में कैद किए। इस दौरान बच्चों के लिए पार्क और झूलों की व्यवस्था आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों की पूरी भीड़ इस दौरान नजर आई वे झूले का आनंद उठाते हुए नज़र आए। वहीं नव वर्ष में सैलानियों की भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भी चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की गई थी। अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के निर्देश पर तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो पूरे दल बल के साथ पेट्रोलिंग करते हुए नज़र आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal