माननीय राज्यपाल श्री संतोष गंगवार का गिरिडीह परिसदन भवन में आगमन हुआ । इस अवसर पर जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। वंही इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर गिरिडीह जिला के कई प्रशासनिक पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। वहीं गिरिडीह उनके आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा क्या-क्या बंद व्यवस्था की गई थी। इस दौरान राज्यपाल महोदय कुछ देर गिरिडीह नया परिषदन में रूकने के बाद देवघर की ओर रवाना हो गए।

