तेनुघाट । पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के बागजोबारा टोला मांड्या टुंगरी के राम मंदिर परागण में आगामी 14,15 एवं 16 जनवरी से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामराज मेला की तैयारी को लेकर बांध विस्थापित अध्यक्ष उमाचरण रजवार के अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ रामराज मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में पेय जल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद जी को आमंत्रित किया जाएगा।
इस बैठक में एक कमिट बनाया गया जिसमें अजय केवट को अध्यक्ष, रवि शंकर कुमार सचिव,मजनू कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मौके पर भारत रविदास,संजय रविदास,कुंदन तुरी,दीपक कुमार ,नेमचंद्र रजवार,बिनोद रजवार,राजेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
