बेरमो: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की निक्षय योजना के तहत टीबी मरीजों को पोषण सहायता देने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीवीसी कोनार डैम द्वारा विष्णुगढ़ चिकित्सालय में यक्ष्मा मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। उपायुक्त हजारीबाग के आदेश पर सीएसआर मद से डीवीसी कोनार परियोजना द्वारा 60 पोषण किट की दूसरी खेप उपलब्ध कराई गई।
किट वितरण कार्यक्रम में डीवीसी कोनार परियोजना के प्रधान राणा रणजीत सिंह ने कहा, “आर्थिक रूप से कमजोर टीबी मरीजों के लिए यह पोषण किट बहुत उपयोगी साबित होगी। डीवीसी जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। मरीजों के पोषण को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक किट में चना, मसूर, अरहर दाल, गुड़, सरसों तेल, सोया तेल, चना और सोयाबीन जैसी पोषक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। कुल 60 किट विष्णुगढ़ चिकित्सालय को सौंपे गए।
इस अवसर पर विष्णुगढ़ प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरुण कुमार ने स्वयं मरीजों के बीच पोषण किट वितरित किए। उन्होंने कहा, “ऐसे मरीजों की सेवा करना हमारा धर्म है। डीवीसी द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है। हम डीवीसी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।”
कार्यक्रम में टीबी यूनिट से शुभम कुमार और राजेश कुमार, डीवीसी की ओर से डॉ. बी. एन. मंडल और सीएसआर प्रभारी टेकलाल महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।
डीवीसी प्रबंधन ने कहा कि निक्षय योजना के तहत आगे भी ऐसे सहयोग जारी रहेंगे, ताकि टीबी मरीजों को उपचार के साथ-साथ बेहतर पोषण भी मिल सके।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
