Home » News Update » थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कथारा (गोमिया): कथारा ओपी परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी राजेश प्रजापति ने ओपी में पदस्थापित एवं प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था, जनसंपर्क और पुलिस कार्यों की समीक्षा करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम जनता के साथ शालीन, मैत्रीपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान करना है।

उन्होंने सभी कर्मियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने, ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस की छवि को बेहतर बनाने के लिए जनसहयोग और विश्वास कायम रखने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने थाना प्रभारी के निर्देशों का पालन करते हुए बेहतर पुलिसिंग और जनसेवा के लिए प्रतिबद्धता जताई।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal