कथारा (गोमिया): सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने झिरकी एवं बांध क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों और बच्चों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया।
इस अवसर पर ओपी प्रभारी ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने बच्चों और युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
खेल सामग्री मिलने से बच्चों और युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और बेहतर संबंध स्थापित होते हैं।
इसी दौरान उपस्थित युवाओं ने नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनाए रखने का संकल्प लिया।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
