Home » News Update » जमीन आवंटन के अनापति प्रमाण पत्र के लिये मिले अधिवक्तागण बोकरो उपायुक्त से

जमीन आवंटन के अनापति प्रमाण पत्र के लिये मिले अधिवक्तागण बोकरो उपायुक्त से 

तेनुघाट: बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा से बोकारो जिला कार्यालय में अधिवक्ता संघ के भवन निर्माण के लिये जमीन आवंटन के अनापति प्रमाण पत्र के लिये अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा एवं महासचिव वकील प्रसाद महतो मिले। उपायुक्त महोदय से मुलाकात करने के बाद अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा एवं महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि उपायुक्त महोदय से बात हुआ की जल्द ही जमीन आवंटन के लिये कार्रवाई की जायेगी। वही श्री महतो ने बताया की जिला में जो अधिवताओ के लिये भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा हैं वहीं संवेदक को तेनुघाट में भी काम करना है। संवेदक का कहना है की जल्द जमीन उपलब्ध कराए ताकि दोनों जगहों का काम शुरू किया जा सके। मालूम हो की तेनुघाट में जितने भी जमीन है वे तेनुघाट जल संसाधन विभाग का है इस लिये कोई भी काम करने से पहले जल संसाधन विभाग की अनापति प्रमाण पत्र लेना पड़ता है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal