तेनुघाट: सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल गोमिया/कथारा के आदेशानुसार शनिवार, 25 जुलाई को तेनुघाट स्थित जज कॉलोनी में नई 11 केवी विद्युत लाइन खींचने एवं लाइन से संबंधित कार्य (डाली कार्टिंग) किया जाएगा। इस कारण 11 केवी तेनुघाट फीडर से विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक तेनुघाट, सरहचिया, पलानी, नैनाटांड़, चापी, अलगड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें तथा कार्य पूर्ण होने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की भी अपील की है।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
