Home » News Update » ट्रेन में लावारिस सामान की तलाशी में मिली 400 बोतल देशी शराब

ट्रेन में लावारिस सामान की तलाशी में मिली 400 बोतल देशी शराब

हुसैनाबाद प्रतिनिधि: पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल अंतर्गत जपला रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है।

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन तथा जपला आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी संतोष कुमार झा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। निरीक्षक प्रभारी ने बताया कि 22 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर पहुंची बरवाडीह–डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन (संख्या 53349 अप) के सामान्य कोच की सघन तलाशी ली गई।

जांच के दौरान शौचालय के पास संदिग्ध अवस्था में रखी दो बोरियां और एक झोला मिला। यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी उक्त सामान पर अपना दावा नहीं किया। तलाशी लेने पर दोनों बोरियों से ‘रॉयल झारखंड डीलक्स’ ब्रांड की देशी शराब की कुल 400 बोतलें (80 लीटर) बरामद हुईं। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत 18 हजार रुपये बताई गई है। सभी बोतलों पर “For Sale in Jharkhand Only” अंकित था।

कार्रवाई में उप-निरीक्षक रामनरेश राम, मुख्य आरक्षी सुभाष चंद्र यादव, राजनाथ तथा आरक्षी उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे। आरपीएफ ने जब्ती सूची तैयार कर शराब को अपने कब्जे में लिया और 23 जुलाई को उत्पाद विभाग, डाल्टनगंज को सुपुर्द कर दिया। उत्पाद विभाग ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal