बेरमो विधानसभा अंतर्गत जरीडीह थाना क्षेत्र के तांतरी उत्तरी पंचायत के कुम्हारडीह गांव के तालाब के बगल में स्थित झाड़ियों से पुलिस ने 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस युवक की पहचान और कहां का निवासी है, पता करने में जुटी हुई है। थाना प्रभारी बिपिन कुमार महतो ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। इससे पूर्व युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मुखिया गिरिन्द्र मिश्रा ने बताया कि सुबह के समय गांव के लोगों से शव की सूचना मिली थाना को सूचना दी गई। मौके पर विधायक प्रतिनिधि निरंजन मिश्रा, दयाशंकर ठाकुर, महानंद केवट, विश्वनाथ मांझी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
फुसरो संवाददाता शंकर प्रसाद
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
