स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर तेनुघाट में अनुमंडलीय स्तरीय बैठक।

तेनुघाट: बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार 28 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारी को लेकर बैठक आहूत की गई। जिसमें अनुमंडल अंतर्गत सभी विभागों के अधिकारी एवं सरकारी तथा गैर सरकारी संस्था के पदाधिकारी या उनके […]
100 टन स्क्रैप का करोड़ों रुपये में हुआ टेंडर, नियमों की अनदेखी कर उठाव का आरोप

कथारा (बोकारो): सीसीएल कथारा क्षेत्र की कथारा वाशरी में लगभग 100 टन स्क्रैप की नीलामी और उसके उठाव को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से निर्धारित नियमों को दरकिनार कर स्क्रैप का उठाव किया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। […]
फुसरो नगर परिषद के राजकीय राम रतन हाई स्कूल ढोरी में “चित्रांकन प्रतियोगिता” एवं “कैच द रेन” जन-जागरूकता अभियान का आयोजन।

फुसरो:- राम रतन हाई स्कूल के सभागार में जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के प्रति विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से फुसरो नगर परिषद के द्वारा राजकीय राम रतन हाई स्कूल ढोरी में “चित्रांकन प्रतियोगिता” एवं “कैच द रेन” जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों […]
गिरिडीह उपायुक्त, रामनिवास यादव ने कार्यालय प्रकोष्ठ में लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, वैध एवं सुरक्षित वाहन संचालन को बढ़ावा…

Giridih News: राज्य सरकार के निर्देशों के आलोक में आम नागरिकों को परिवहन संबंधी सेवाएं सरल, सुलभ एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस निर्गमन अभियान को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। इस संदर्भ में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव के सतत् मार्गदर्शन एवं नियमित […]
बेरमो प्रखंड कार्यालय में “सबकी योजना सबका विकास” का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, सहजकर्ताओं को मिले प्रमाण पत्र।

बेरमो प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। समापन के मौके पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार ने कहा कि गांव के विकास के लिए संसाधनों […]
तांतरी पंचायत के कुम्हारडीह में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

बेरमो विधानसभा अंतर्गत जरीडीह थाना क्षेत्र के तांतरी उत्तरी पंचायत के कुम्हारडीह गांव के तालाब के बगल में स्थित झाड़ियों से पुलिस ने 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस युवक की पहचान और कहां का निवासी है, पता करने में जुटी हुई है। थाना प्रभारी […]