बेरमो प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। समापन के मौके पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार ने कहा कि गांव के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, बिरसा हरित ग्राम बागवानी योजना और फसल उत्पादन बढ़ाने समेत कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। कृषि के साथ-साथ सरकार की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़कर पंचायत का समग्र विकास किया जाना चाहिए।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर तेजलाल महतो और सूरज सेन ने सहजकर्ता दल को पंचायत स्तर पर योजना निर्माण, सर्वेक्षण और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की बारीकिया समझाई।
इस अवसर पर मिथलेश कुमार पांडेय, सुबोध कुमार प्रजापति, धनंजय पाठक, अनिलाल सोरेन, राजेश कुमार महतो, रीता देवी, भगवती कुमारी, सीमा महतो, सोनू कुमारी, प्रकाश तिवारी, सोनी कुमारी, संतोष कुमार महतो, सावित्री कुमारी, प्रियंका कुमारी, रीमा कुमारी, मो. एजाज अहमद, दुर्गावती देवी, सुजिता कुमारी, गुड़िया कुमारी, मालती सिंह सहित बड़ी संख्या में सहजकर्ता मौजूद थे।
फुसरो संवाददाता शंकर प्रसाद
