तेनुघाट: बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार 28 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारी को लेकर बैठक आहूत की गई।
जिसमें अनुमंडल अंतर्गत सभी विभागों के अधिकारी एवं सरकारी तथा गैर सरकारी संस्था के पदाधिकारी या उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे हुए। बैठक में अवर निबंधन पदाधिकारी रितु रंजन कुमार, तेनुघाट महाविद्यालय के प्राचार्य सुदामा तिवारी, जवाहर नवोदय विद्यालय प्राचार्य डी के शुक्ला, डी ए वी की प्राचार्या स्तुति सिन्हा, इंटर कॉलेज के प्राचार्य बबलू सिंह, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, तेनुघाट पंचायत मुखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गोमिया एवं पेटरवार प्रखंड के वार्डन,भवन प्रमंडल के सहायक अभियंता वी वी हांसदा, आई ई एल , टी टी पी एस, सी सी एल कथारा, ढोरी, बी एंड के सभी महाप्रबंधक, समाजसेउ बीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, मुकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के आयोजन की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य विषयों पर बारी बारी से चर्चा की गई।
तथा संबंधित विभागों को तैयारी को लेकर जवाबदेही सौंपी गई । और सभी विभागों में झंडोत्तोलन के लिए समय सारणी निर्धारित की गई। धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने का निर्णय लिया गया।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
