Home » News Update » परसाबेड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में डायरिया व एनीमिया जागरूकता शिविर, 68 विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

परसाबेड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में डायरिया व एनीमिया जागरूकता शिविर, 68 विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

बेरमो: परसाबेड़ा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को डायरिया एवं एनीमिया जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता तथा एनीमिया की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने छात्रों को डायरिया से बचाव के उपाय, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, हाथ धोने की सही आदत, ओआरएस घोल के महत्व तथा एनीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह भी दी गई।

शिविर में डॉ. प्रकाश नायक, कृष्ण कुमार, एमडी. कलीम अंसारी, गौतम मंडल एवं जीवाधन महतो की सक्रिय भागीदारी रही। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संदीप कुमार, सहायक शिक्षक जय प्रकाश साव तथा योगेंद्र नाथ नायक ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस जागरूकता शिविर से विद्यालय के 68 विद्यार्थी लाभान्वित हुए। अंत में छात्रों से स्वास्थ्य संबंधी सुझावों का पालन करने और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal