DVC का कड़ा रुख, अवैध बिजली कनेक्शन पर कार्रवाई की चेतावनी, स्मार्ट मीटर के साथ मिलेगा वैध कनेक्शन

बेरमो: DVC बोकारो थर्मल प्रबंधन ने आवासीय कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में बिना वैध कनेक्शन के बिजली इस्तेमाल करने वालों पर मंगलवार को कड़ा रुख अपनाया है। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एए कुजूर द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में क्षेत्र के निवासियों, दुकानदारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संस्थानों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे केवल […]

DVC ऐश पॉन्ड क्षमता से अधिक भरा, युद्धस्तर पर हो रही निकासी, GM ने जताई प्लांट बंद होने की आशंका

बेरमो: DVC बोकारो थर्मल स्थित ऐश पॉन्ड से लगातार उठाव किए जाने के बावजूद वर्तमान में पॉन्ड में क्षमता से अधिक छाई जमा है। पॉन्ड को खाली कराने के लिए हजारीबाग, कसमार और राजगंज में चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण स्थलों के लिए छाई भेजी जा रही है। साथ ही स्थानीय पावर प्लांट के रेलवे […]

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ढोरी (बोकारो): ढोरी 05 नंबर धौड़ा स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) प्रधान कार्यालय प्रांगण में झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के इंटक, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवा दल सहित पार्टी के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या […]

JLKM के केंद्रीय संगठन में बढ़े परवेज़ राजू के कदम, बनाए गए केंद्रीय सचिव

बोकारो/झारखंड: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की है। इस क्रम में पार्टी के प्रति निरंतर निष्ठा, समर्पण और सक्रिय योगदान को देखते हुए परवेज़ राजू को JLKM के केंद्रीय संगठन में सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी […]

गोमिया के पत्रकार ओमकार मिश्रा की हालत चिंताजनक, AISMJWA के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर लिया हाल

मंत्री योगेन्द्र महतो ने दिलाया मदद का भरोसा, पत्रकार समुदाय ने किया आर्थिक सहयोग का आग्रह तेनुघाट: गोमिया के वरिष्ठ पत्रकार ओमकार मिश्रा की तबियत अचानक बिगड़ने से पत्रकार जगत में चिंता है। गंभीर हालत में उन्हें स्वांग स्थित सेवा सदन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही AISMJWA के प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद […]

पीएम आवास की ढलाई कराकर धरना समाप्त कराने की मांग, विभिन्न संगठनों ने एसडीओ को सौंपा संयुक्त आवेदन

तेनुघाट: गोमिया प्रखंड के विभिन्न राजनीतिक/सामाजिक संगठनों के नेताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट को संयुक्त आग्रह पत्र देकर एक परिवार के द्वारा गोमिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष पिछले 6 दिनों से दिया जा रहा धरना को समाप्त कराने का आग्रह किया है। राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष अरुण यादव, किसान सभा के […]

चंदुबर अखाड़ा में धूमधाम से मनाया गया चाहुल्लम, लाठी खेल, और ताजिया जुलूस रहा आकर्षण।

गोमिया: गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म पूर्वी पंचायत के चंदुबर अखाड़ा में चाहुल्लम का पर्व श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लाठी खेल एवं कव्वाली का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं मेले का भी आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में […]

परसाबेड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में डायरिया व एनीमिया जागरूकता शिविर, 68 विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

बेरमो: परसाबेड़ा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को डायरिया एवं एनीमिया जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता तथा एनीमिया की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने छात्रों को डायरिया से बचाव के उपाय, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, हाथ […]