मंत्री योगेन्द्र महतो ने दिलाया मदद का भरोसा, पत्रकार समुदाय ने किया आर्थिक सहयोग का आग्रह
तेनुघाट: गोमिया के वरिष्ठ पत्रकार ओमकार मिश्रा की तबियत अचानक बिगड़ने से पत्रकार जगत में चिंता है। गंभीर हालत में उन्हें स्वांग स्थित सेवा सदन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही AISMJWA के प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव, प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार, जिला अध्यक्ष प्रशांत सिन्हा, उपाध्यक्ष दिलीप ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बॉबी राज, कोषाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जीवन सागर, जिला प्रभारी बीरेंद्र प्रसाद, अनुमंडल प्रभारी शैलेश चन्द्र, संजय मिश्रा, सचिव मुकेश कुमार, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष अमिताभ सिन्हा, सचिव विजय साव, रौशन प्रमाणिक, जिला कानूनी सलाहकार रतन सिन्हा, प्रवीण कुमार सहित दर्जनों पत्रकार अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल पहुंच पत्रकारों ने ओमकार मिश्रा से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान पत्रकारों ने इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. देवेंद्र कुमार से भी मिलकर मरीज की स्थिति के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है।
पत्रकारों ने इस मामले से मंत्री योगेन्द्र प्रसाद महतो को भी अवगत कराया। मंत्री ने फोन पर बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।
इस मौके पर AISMJWA के पदाधिकारियों ने पत्रकार बंधुओं और सामाजिक संगठनों से अपील की कि ओमकार मिश्रा के इलाज में तनिक-तनिक सहयोग कर एक परिवार को सहारा दिया जाए।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
