Home » News Update » पीएम आवास की ढलाई कराकर धरना समाप्त कराने की मांग, विभिन्न संगठनों ने एसडीओ को सौंपा संयुक्त आवेदन

पीएम आवास की ढलाई कराकर धरना समाप्त कराने की मांग, विभिन्न संगठनों ने एसडीओ को सौंपा संयुक्त आवेदन

तेनुघाट: गोमिया प्रखंड के विभिन्न राजनीतिक/सामाजिक संगठनों के नेताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट को संयुक्त आग्रह पत्र देकर एक परिवार के द्वारा गोमिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष पिछले 6 दिनों से दिया जा रहा धरना को समाप्त कराने का आग्रह किया है।

राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष अरुण यादव, किसान सभा के जिला सचिव देवानंद प्रजापति, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सहायक अंचल सचिव अनवर रफी, तंजीम के इंसाफ के जिला सचिव खुर्शीद आलम तथा अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के जिला सचिव सोमर मांझी ने अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो को दिए गए संयुक्त आवेदन में उल्लेख किया है कि पीएम आवास का ढलाई रोके जाने के विरुद्ध लाभुक युसूफ अंसारी का संपूर्ण परिवार, जिसमें छोटे बच्चे और वृद्ध महिला भी शामिल है, गत 30 जुलाई से गोमिया अंचल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिए हुए हैं। इन नेताओं ने सूचित किया है कि उपर्युक्त मामला में अंचल अधिकारी गोमिया की भूमिका बिल्कुल संदिग्ध है। अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो को भेजें दिनांक 29 जुलाई के प्रतिवेदन में ढलाई रुकने के पीछे भूमि विवाद को रेखांकित किया है। नेताओं ने उल्लेख किया है कि भूमि विवाद का मामला यदि होता तो घर का बुनियाद खुदाई के समय ही विवाद उभर कर सामने आ जाता। उक्त नेताओं ने अंचल अधिकारी गोमिया के संदिग्ध भूमिका का कई उदाहरण पेश करते हुए उच्च अधिकारियों को भ्रमित करने का अंचल अधिकारी पर आरोप लगाया है।

उपर्युक्त नेताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी से पीएम आवास का ढलाई करवा कर धरना समाप्त करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal