Home » News Update » चंदुबर अखाड़ा में धूमधाम से मनाया गया चाहुल्लम, लाठी खेल, और ताजिया जुलूस रहा आकर्षण।

चंदुबर अखाड़ा में धूमधाम से मनाया गया चाहुल्लम, लाठी खेल, और ताजिया जुलूस रहा आकर्षण।

गोमिया: गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म पूर्वी पंचायत के चंदुबर अखाड़ा में चाहुल्लम का पर्व श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लाठी खेल एवं कव्वाली का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं मेले का भी आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक ताजिया जुलूस भी निकाला गया। जुलूस में विभिन्न गांवों के लोग शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में सौहार्द एवं भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर साड़म पूर्वी पंचायत की मुखिया अनारकली, कांग्रेस नेता इसराफिल अंसारी, असनुल इस्लाम, झिरकी सदर गुलाम रब्बानी, नवाज शरीफ, गुलाम जिलानी, इम्तियाज अंसारी तथा कलीम अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए तेनुघाट ओपी थाना प्रभारी भजनलाल महतो एवं कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति अपने-अपने पुलिस बल के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे। पुलिस प्रशासन की सक्रिय निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal