बोकारो/झारखंड: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की है। इस क्रम में पार्टी के प्रति निरंतर निष्ठा, समर्पण और सक्रिय योगदान को देखते हुए परवेज़ राजू को JLKM के केंद्रीय संगठन में सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आधिकारिक आदेश जारी
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के हस्ताक्षर से आधिकारिक पत्र (पत्र संख्या: JLKM/CP/107/26) जारी कर इस नियुक्ति की पुष्टि की गई है। आदेश पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
प्रमुख बिंदु:
नया पद: केंद्रीय सचिव (JLKM)
मनोनयन का आधार: पार्टी के प्रति दीर्घकालिक निष्ठा, लगातार सक्रियता और समर्पण।
अध्यक्षीय संदेश: केंद्रीय नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि परवेज़ राजू अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे और संगठन को अधिक सशक्त व गतिशील बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति की खबर सामने आते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाइयां दी जा रही हैं।
