ढोरी (बोकारो): ढोरी 05 नंबर धौड़ा स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) प्रधान कार्यालय प्रांगण में झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के इंटक, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवा दल सहित पार्टी के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
सभा में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन का संघर्षमय जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा झारखंड राज्य के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में हरेंद्र सिंह, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, राजेश्वर सिंह, श्यामल सरकार, सुबोध सिंह पवार, दिगंबर महतो, मुरारी सिंह, वैद्यनाथ सिंह, शिवनंदन चौहान, गणेश मल्ला, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, सलीम जावेद उर्फ मोती, रोशन सिंह, जयशंकर प्रसाद सिंह, रविशंकर ठाकुर, प्रमोद सिंह, नीतू मिश्रा, सोनू खान सहित सैकड़ों कांग्रेसजनों ने उपस्थित होकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा झारखंड के विकास एवं सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
