Home » News Update » DVC ऐश पॉन्ड क्षमता से अधिक भरा, युद्धस्तर पर हो रही निकासी, GM ने जताई प्लांट बंद होने की आशंका

DVC ऐश पॉन्ड क्षमता से अधिक भरा, युद्धस्तर पर हो रही निकासी, GM ने जताई प्लांट बंद होने की आशंका

बेरमो: DVC बोकारो थर्मल स्थित ऐश पॉन्ड से लगातार उठाव किए जाने के बावजूद वर्तमान में पॉन्ड में क्षमता से अधिक छाई जमा है। पॉन्ड को खाली कराने के लिए हजारीबाग, कसमार और राजगंज में चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण स्थलों के लिए छाई भेजी जा रही है। साथ ही स्थानीय पावर प्लांट के रेलवे रैक यार्ड से भी छाई की ट्रांसपोर्टिंग लगातार जारी है।

सेटलिंग पॉन्ड से युद्धस्तर पर निकासी

ऐश पॉन्ड के दोनों पॉन्ड में छाई क्षमता से अधिक होने के कारण वेल के रास्ते बड़ी मात्रा में छाई दोनों सेटलिंग पॉन्ड में जमा हो गई थी। फिलहाल इन दोनों सेटलिंग पॉन्ड से छाई निकालने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है और निकाली गई छाई को एक नंबर पॉन्ड में जमा किया जा रहा है। सेटलिंग पॉन्ड के माध्यम से रिकवरी क्षेत्र में भी जमा छाई को वहां से हटाकर पास में रखा गया है।

ओवरलोडिंग पर रोक, प्लांट बंद होने का खतरा

DVC के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एए कुजूर ने बताया कि संबंधित कंपनियों द्वारा प्रतिदिन लगभग 3.5 हजार मीट्रिक टन छाई का उठाव और ट्रांसपोर्टिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि छाई ढुलाई में लगे हाईवा वाहनों की ओवरलोडिंग पूरी तरह बंद कर दी गई है।

GM ने कहा कि पॉन्ड में अभी भी क्षमता से अधिक छाई है जिसे प्राथमिकता पर खाली कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐश पॉन्ड के मुद्दे पर सिर्फ राजनीति हो रही है। चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो ऐश पॉन्ड की समस्या के कारण पूरे पावर प्लांट को बंद करने की नौबत आ सकती है।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal