Home » News Update » DVC का कड़ा रुख, अवैध बिजली कनेक्शन पर कार्रवाई की चेतावनी, स्मार्ट मीटर के साथ मिलेगा वैध कनेक्शन

DVC का कड़ा रुख, अवैध बिजली कनेक्शन पर कार्रवाई की चेतावनी, स्मार्ट मीटर के साथ मिलेगा वैध कनेक्शन

बेरमो: DVC बोकारो थर्मल प्रबंधन ने आवासीय कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में बिना वैध कनेक्शन के बिजली इस्तेमाल करने वालों पर मंगलवार को कड़ा रुख अपनाया है।

महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एए कुजूर द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में क्षेत्र के निवासियों, दुकानदारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संस्थानों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे केवल DVC द्वारा प्रदत्त वैध एवं अधिकृत बिजली कनेक्शन का ही उपयोग करें। नोटिस में कहा गया है कि BTPS कॉलोनी व इसके आसपास कई उपभोक्ता अनधिकृत या अवैध बिजली कनेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह न केवल जन-सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि इससे बिजली प्रणाली को नुकसान और ऊर्जा प्रबंधन भी प्रभावित हो रहा है। प्रबंधन ने कहा कि अनधिकृत तरीके से बिजली का उपयोग करना विद्युत अधिनियम, 2003 का सीधा उल्लंघन है।

स्मार्ट मीटर के साथ मिलेगा नया कनेक्शन

DVC प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि वह पात्र आवेदकों को स्मार्ट मीटर के साथ अधिकृत बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा रहा है।

घरेलू या व्यावसायिक प्रयोजन के लिए नया कनेक्शन लेने के इच्छुक लोग कार्यालय समय में BTPS कॉलोनी सब-स्टेशन से संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को मार्गदर्शन और सहयोग देने का निर्देश भी दिया गया है।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal