बेरमो: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल कॉलोनी के क्वार्टर संख्या एमक्यू-34 से मोटरसाइकिल चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में भुक्तभोगी महेंद्र रविदास, पिता गुनेश्वर रविदास ने बोकारो थर्मल थाना में शुक्रवार को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि 2 सितंबर की रात उन्होंने अपनी दोपहिया वाहन संख्या जेएच 09 एजेड 1156 को अपने आवास के निचले बरामदे में खड़ा किया था। देर रात लगभग साढ़े बारह बजे तक गाड़ी सही-सलामत खड़ी थी, जिसके बाद वे सोने चले गए। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे जब वे उठे तो देखा कि गाड़ी बरामदे से गायब थी।
आसपास काफी खोजबीन और पूछताछ करने के बाद भी जब गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की लिखित सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की छानबीन कर जल्द से जल्द वाहन की बरामदगी की मांग की है।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
