औरंगाबाद: जिले के कुटुम्बा थाना क्षेत्र के महराजगंज में एक दुकानदार के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त आवेदन के अनुसार, पीड़ित विजय कुमार पाठक, पिता देवनारायण पाठक, ग्राम- महराजगंज थाना कुटुम्बा के निवासी हैं।
पीड़ित का आरोप है कि दिनांक 03-09-2026 को उनकी दुकान पर दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और एक युवती को जबरन अपना मोबाईल नम्बर देने लगे जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने उनके साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की की। आरोप है कि युवक ने उनके पुत्र को दाँत काटकर जख्मी कर दिया तथा देख लेने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि “तुमको देख लेंगे”। पीड़ित ने एक मोबाइल नंबर 77390XXXXX भी पुलिस को दिया है और उस नंबर की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। वही मौके पर डायल 112 की पुलिस टीम पहुँची और जानकारी ली।
अविनाश कुमार की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
