प्रवधान अनुसार प्रदत सभी चीजे उपलब्ध कराई जाएगी :- नीलेन्दु सिंह
कथारा: सीसीएल के सीएमड़ी नीलेन्दु कुमार सिंह से श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्र के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने रांची स्थित मुख्यालय में मुलाक़ात करने का कार्य किया। यहां श्रमिक नेता श्रीसिंह ने सीएमड़ी के समक्ष श्रमिकों से संबंधित समस्याओ को रखते हुए इसपर शीघ्र पहल करने का अनुरोध किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीसिंह ने जानकारी दी कि अवकाश प्राप्त श्रमिक व मृत श्रमिकों के आश्रितो को पेंशन मद में काटी गयी दो प्रतिशत की राशि का भुगतान सूद समेत करने, कैडर पूरा कर चुके श्रमिकों को पदोन्नति देने, जारंगडीह कोलियरी के विस्तारीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने, स्वांग – गोविंदपुर फेज दो परियोजना के भूमिगत खदान से खुली खदान में लाये गए श्रमिकों को जिस प्रकार का कार्य कराया जा रहा है, उसी पद में समायोजन करने, कथारा अस्पताल के चिकित्सक की कमी को दूर करने, कथारा डीएवी स्कूल जूनियर विंग के पास अवस्थित जर्जर भवन को ध्वस्त किए जाने, कथारा के अधूरे स्टेडियम को सुसज्जित करने, असैनिक विभाग द्वारा चलाये जा रहे एएमसी जैसी सफ़ेद हाथी योजना को बंद करने सहित कई गंभीर मुद्दे को रखने का कार्य किया। सीएमड़ी श्रीसिंह ने अश्वस्त किया कि इन सभी मामले में सार्थक पहल होगी। श्रमिक नेता श्रीसिंह ने जानकारी दी कि सीएमड़ी नीलेन्दु कुमार सिंह कथारा क्षेत्र के मामले को लेकर काफ़ी सकरात्मक रूचि दिखाए हैं। इस महीने में उनका कथारा का निरीक्षण का भी कार्यक्रम हो सकता है। इस अवसर पर वेद व्यास चौबे, बीएन तिवारी, सुरेश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
