Home » News Update » पर्यावरण संरक्षण को लेकर सख्त हुए डीसी, अवैध खनन-डंपिंग पर कार्रवाई के निर्देश

पर्यावरण संरक्षण को लेकर सख्त हुए डीसी, अवैध खनन-डंपिंग पर कार्रवाई के निर्देश

गिरिडीह: पर्यावरण संरक्षण को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए जिले में प्रदूषण और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया है। शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने वायु एवं जल प्रदूषण नियंत्रण तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों में पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन की समीक्षा की।

उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और मानकों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को अवैध बालू खनन, अवैध डंपिंग, स्टोन माइंस एवं स्टोन क्रशरों की नियमित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। औद्योगिक प्रतिष्ठानों में ईटीपी /एसटीपी , रेन वाटर हार्वेस्टिंग और औद्योगिक कचरे के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि दूषित जल को उपचार के बाद ही जल स्रोतों में प्रवाहित किया जाए। डीसी ने प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण कराने तथा अस्पतालों और नर्सिंग होम समेत अन्य संस्थानों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्धारित मानकों और आवश्यक सीटीओ का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को नियमित निरीक्षण और सतत निगरानी के जरिए जिले में स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में एसपी, पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, एसडीओ, सीओ, नगर निगम, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सीसीएल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal